आज महारानी बनारस महिला महाविद्यालय रामायण वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पर्यावरण जागरूकता के मुख्य प्रचारक डा० राजेश श्रीवास्तव ने पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में छात्राओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।इसी क्रम में बनारस के मानिन्द शख्सियत एवं महामना इण्टर कालेज के प्राचार्य डा० संजय प्रियदर्शी जी ने पर्यावरण के असन्तुलन से होनेवाले वाली परेशानियों का जिक्र किया । इस अवसर पर मंच का संचालन डा निधि मोहिले और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डा, सरोज उपाध्याय ने किया। आज के विशिष्ट समारोह में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं में डा अनुराधा ,डा रजनी,डा श्वेता कुमारी,डा सावित्री सिंह, अनिता, शिवानी जी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की शिक्षिका डा संध्या त्रिपाठी द्वारा पर्यावरण पर लिखि गयी किताब अतिथियों के सम्मान में प्रस्तुत की गयी।







